क्रिकेट की शरुआत कब हुई और कैसे हुई

क्रिकेट की शरुआत कब हुई ? और भारत में क्रिकेट की शुरुआत कब हुई ? और फिर धीरे -धीरे इसका विकास कैसे हुआ। इसकी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से जानिए।

क्रिकेट की शुरुआत

क्रिकेट की शुरुआत लगभग 16 शताब्दी के आसपास इंग्लैंड में हुई थी। हालांकि इसके विकास और शुरुआती स्वरूप के के बारे में कई मत है, और ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट का खेल सबसे पहले इंग्लैंड के स्कूलों में खेला गया था। और ऐसा भी माना जाता है कि पहले यह खेल बच्चों का खेल था, जिसे हम गिल्ली डंडा जैसा खेल मान सकते हैं, फिर धीरे धीरे इस खेल को क्रिकेट के रूप में बदल दिया गया और 17 शताब्दी के अंत तक इसे एक संगठित खेल के रूप में विकसित किया गया।

पहला क्रिकेट मैच

1664 में पहली बार पहला क्रिकेट मैच आयोजित होने का उल्लेख मिलता है। हालांकि इस खेल में कोई नियम शामिल  नहीं थे। लेकिन फिर धीरे धीरे इसमें बदलाव हुए और इसे एक खेल के रूप में विकसित किया।

भारत में पहली बार क्रिकेट की शरुआत

भारत में क्रिकेट की शरुआत 18 वीं सदी के अंत और 19 वी सदी के शरुआत में हुई थी। भारत में क्रिकेट की शरुआत ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। ये खेल ब्रिटिश अधिकारियों और सैनिकों के द्वारा भारत में आया था।

भारत में पहला क्रिकेट मैच

भारत में पहला क्रिकेट मैच 1721 में हुआ था। यह मैच अंग्रेजों और भारतीयों के बीच था, जिसमे भारतीयों ने हिस्सा लिया था लेकिन यह मैच कोई औपचारिक मैच नहीं था , बल्कि इसे एक खेल के रूप में आयोजित किया गया था।

पहला भारतीय क्रिकेट क्लब

भारत में क्रिकेट क्लब की शुरुआत 1792 में हुई , जब  पुणे क्रिकेट क्लब का गठन किया गया।यह क्लब क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और भारतीय लोगों के बीच इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण था।

भारत में पहला टेस्ट मैच

भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच के साथ ही भारत ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा, और क्रिकेट के इस पारूप में अपना स्थान स्थापित किया।

भारत में क्रिकेट का विकास

स्वतंत्रता के बाद भारत में क्रिकेट का विकास बहुत ही तेज गति से हुआ। और पहली बार 1983 में भारत ने पहला विश्व कप जीता, जोकि भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण और यादगार पल था। इस जीत ने क्रिकेट को भारत में राष्ट्रीय खेल के रूप में स्थापित किया।

भारत में क्रिकेट के प्रमुख मोड

1.»  1398 में विश्व कप जीता:» इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई।(कप्तान के रूप मे कपिल देव )

2.» 2007 में T20 विश्व कप जीता:» भारत ने इसे नए पारूप में भी सफलता हाजिल की और अपनी क्रिकेट शैली में नवीनता लाई।(कप्तान के रूप मे महेंद्र सिंह धोनी  )

3.» 2011 में दूसरी बार विश्व कप जीता:» यह जीत भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी, और इस जीत ने भारत में क्रिकेट के प्रति जुनून को और बढ़ा दिया।(कप्तान के रूप मे महेंद्र सिंह धोनी)

4.» 2024 मे दूसरी बार T20 विश्व कप जीता :» इस जीत के बाद भारत के पास दो T20 विश्व कप जीतने का खिताब हाजिल है। ( कप्तान के रूप मे रोहित शर्मा )

{ भविष्य मे भारत की क्रिकेट टीम और भी जीत के किताब हाजिल करेगी }

 

क्रिकेट का इतिहास एक लंबा, मजेदार और दिलचस्प सफर है, जो इंग्लैंड से शुरू होकर आज पूरी दुनिया में एक वैश्विक खेल बन गया है। भारत में क्रिकेट की शुरुआत ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी, लेकिन आज यह देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है। भारतीय क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर स्थापित किए हैं, और इसकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *